Home झारखण्ड 23 वर्षों से बुज़ुर्ग विधवा महिला को नहीं हो रहा हैं पेंशन का भुगतान
झारखण्डराज्य

23 वर्षों से बुज़ुर्ग विधवा महिला को नहीं हो रहा हैं पेंशन का भुगतान

Share
Share

जेएलकेएम मीडिया प्रभारी व ग्रामीण सेवा ट्रस्ट के रंजीत महतो ने विभागीय पदाधिकारियों से की अपील

धनबाद : ग्रामीण सेवा ट्रस्ट व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा लगभग बीस वर्षों से अपने वृद्धा पेंशन व अपने सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले हक़ अधिकार के लिए गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय और धनबाद जिला कार्यालय के चक्कर लगा रहे गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत ख़रनी साधोबाद निवासी विधवा वृद्धा महिला खिरिया देवी के हक़ अधिकार के लिए उनके आवास जाकर समूचित समस्याओं से अवगत होकर गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, धनबाद जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी और राज्य स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करके उनके पेंशन के त्वरित भूगतान के लिए पदाधिकारियों से अपील किया।बता दें कि खिरिया देवी को केंद्र सरकार व झारखंड राज्य सरकार संपोषित राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत 2002 वर्ष से ही पेंशन भूगतान हो रहा था। विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण विगत 23 वर्षों से वृद्ध महिला का पेंशन भुगतान नहीं हो रहा है। मौके पर ग्रामीण सेवा ट्रस्ट व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो, पार्टी के बलियापुर सक्रिय सदस्य दैवैश महतो, राजगंज ज़ोन उपाध्यक्ष नंदू मोदक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश महतो के द्वारा अपील किया कि खिरिया देवी बहुत ही अत्यंत गरीब व बुज़ुर्ग विधवा महिला हैं, उक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित पेंशन भुगतान होना चाहिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...