Home झारखण्ड लिट्टीपाड़ा विधायक के पहल पर गांव में बिजली बहाल, ग्रामीणों ने जताया आभार
झारखण्डराज्य

लिट्टीपाड़ा विधायक के पहल पर गांव में बिजली बहाल, ग्रामीणों ने जताया आभार

Share
Share

पाकुड़ । अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जराकी पंचायत के छोटा तालडीह गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण गांव अंधेरे में डूबा हुआ था, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ – साथ ग्रामीणों का आम दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने पहल की। उनके प्रयास से विद्युत विभाग द्वारा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन फीता काटकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने संयुक्त रूप से किया। जिसके पश्चात गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
ट्रांसफार्मर लगते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने विधायक हेमलाल मुर्मू को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, जराकी पंचायत अध्यक्ष अशोक हेम्ब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता भीमसेंट हेम्ब्रम, चनुस सोरेन, पलटन बेसरा, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...