Home झारखण्ड 20 लाख लेकर भी,न जमीन दी,न रजिस्ट्री की।
झारखण्डराज्य

20 लाख लेकर भी,न जमीन दी,न रजिस्ट्री की।

Share
Even after taking Rs 20 lakh, neither land was given nor registration was done.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की फरियाद सुनी।

इसमें कुसुम विहार से आए एक व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि उनको एक बिल्डर ने हीरक रोड करमाटांड मोड़, में जमीन दिखाकर, जमीन के नाम पर 20 लाख रुपए लिए। जिसकी रसीद उनके पास मौजूद है। जमीन का सम्पूर्ण मूल्य प्राप्त करने के बावजूद न तो उसे जमीन दी और न ही उसकी रजिस्ट्री की। बार – बार आग्रह करने के बाद बिल्डर सिर्फ रजिस्ट्री करने का झूठा वादा कर रहा है। मांगने पर पैसा भी वापस नहीं कर रहा है। अब तो उसने पीड़ित से मुलाकात करना भी बंद कर दिया है। पीड़ित ने बिल्डर के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं।

जनता दरबार में महुदा से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने आवास उपलब्ध कराने, टुंडी से आए व्यक्ति ने उनकी रैयत्ती जमीन पर जबरन 10 फीट रास्ता की मांग करने, खेसमी से आए व्यक्ति ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने, टुंडी से आए व्यक्ति ने खतियानी जमीन में नाम सुधारने का अनुरोध किया।

जनता दरबार में एक व्यक्ति ने प्राथमिक विद्यालय नवाटांड़ की सड़क पर जबरन अतिक्रमण कर घर बनाने एवं सरकारी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने एक निजी विद्यालय से सेवानिवृत्ति होने के बाद उनके पोते को एडमिशन नहीं देने की शिकायत की।

जनता दरबार में परसबनिया गांव के सरकारी बड़ा तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने, कार्य स्थल पर चोट लगने के बाद नियोजक द्वारा मुआवजा नहीं देने, सेल के टासरा परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने,न्यायालय के आदेश के बावजूद विपक्षी द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण में बाधा उत्पन्न करने, निजी विद्यालय द्वारा मनमाने ढंग से री-एडमिशन फीस की मांग करने, फर्जी वंशावली के आधार पर हुए म्यूटेशन को रद्द करने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने आम जनों के आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

जनता दरबार में निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...