Home झारखण्ड हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Share
Share

आशा देवी बनीं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष

धनबाद । झारखण्ड हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी की समीक्षा बैठक सह कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को धनबाद शांति वाटिका भूली धनबाद में की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हाड़ी एवं संचालन धनबाद जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी एवं प्रदेश सचिव नगीना हरि उपस्थित हुये।सर्वप्रथम प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सभी जिला के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन एवं माल्यार्पण की गई।तत्पश्चात धनबाद जिला कमिटी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया एवं मंचासीन कराया गया। बैठक में झारखण्ड प्रदेश कमिटी के आह्वान पर सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश में सभी जिला कमिटी के द्वारा 24 जून को हुई एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की पहलुओं पर समीक्षात्मक परिचर्चा की गई। साथ ही साथ आगामी तीसरा चरण के आंदोलन पर भी विचार विमर्श किया गया।प्रदेश कमिटी के द्वारा प्रदेश महिला कमिटी एवं प्रदेश युवा मोर्चा का विस्तार किया गया।साथ ही नवनिर्वाचित प्रदेश महिला पदाधिकारी एवं प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी के नाम की घोषणा की गई एवं उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।नवनिर्वाचित महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा देवी,प्रदेश सचिव वसंती देवी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी देवी, प्रदेश संगठन सचिव अनिता देवी, सुलोचना देवी प्रदेश सलाहकार चुनी गई। सुभाष हाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय राम,आकाश हरि,नंदू राम,संजय (प्लव),सुनील,बच्चन,अनु,गोकुल,अमित,मंगलदेव,भोला,मन्नू प्रसाद,बंटी,सपना देवी,ऊषा देवी, चुन्नू देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...