Home झारखण्ड बीबीएमकेयू में जनसंचार विभागाध्यक्ष को दी गई विदाई.
झारखण्डराज्य

बीबीएमकेयू में जनसंचार विभागाध्यक्ष को दी गई विदाई.

Share
Share

धनबाद । बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र आर्यन को कार्यमुक्त होने पर गरिमामय तरीके विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विकास चंद्र ने की। इस अवसर उन्होंने पूर्व विभागाध्यक्ष के कार्यकाल से संबंधित अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि विभाग ने डॉ. आर्यन के मार्गदर्शन में कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया।इसके साथ ही यह उम्मीद भी जाहिर की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ विभाग को आगे भी मिलता रहेगा। विभाग के शिक्षक हर्षित कच्छप ने पूर्व विभागाध्यक्ष की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए उनकी सराहना की। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र आर्यन ने विभाग, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मास कम्युनिकेशन विभाग से उनका जुड़ाव हमेशा विशेष रहा है और यहां बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा। इस अवसर पर विभाग के पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित विद्यार्थियों ने डॉ. जितेंद्र आर्यन द्वारा मास कम्युनिकेशन विभाग में दिए गए शैक्षणिक एवं अकादमिक योगदान की सराहना की।साथ ही अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने कहा कि डॉ. जितेंद्र आर्यन सर ने विभाग को एक नई दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के व्यावहारिक पहलुओं से भी परिचित कराया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से उन्हें बुके एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में वसीम, सौरभ, रिशु, प्रतीक, पूजा, ज्योति, सबा, नेहा, आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...