Home झारखण्ड पिता ने व्यक्त की अस्पताल में बच्चा बदल जाने की आशंका, डीएनए टेस्ट कराने की लगाई गुहार
झारखण्डराज्य

पिता ने व्यक्त की अस्पताल में बच्चा बदल जाने की आशंका, डीएनए टेस्ट कराने की लगाई गुहार

Share
Share

धनबाद । प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद ने आज जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत सुनी। जनता दरबार में बलियापुर थाना क्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने प्रसव के दौरान अस्पताल में उनका बच्चा बदल जाने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 24 सितंबर‌ 2025 को निचितपुर कतरास के एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी को एडमिट करवाया था। वहाँ के डॉक्टरों ने बच्चे का जन्म सिजेरियन से करने की बात बताकर लगभग एक घंटे के बाद उनकी गर्भवती पत्नी एवं नवजात शिशु को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला। उसी समय एक और महिला को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया। पीड़ित ने उक्त अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टॉफ पर बच्चा बदलने की आशंका जताई। इसका समाधान निकालने के लिए उन्होंने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की गुहार लगाई।

वहीं जनता दरबार में भुलन बरारी के एक व्यक्ति ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरारी कोलियरी, के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील व शैक्षणिक सामग्री में अनियमितता बरतने एवं अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके अलावा जनता दरबार में केंदुआ बाजार मछली पट्टी में विगत 2 दशकों से व्याप्त जल जमाव की समस्या दूर करने, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, भूमि के रकवा में सुधार करने, भारी बारिश से घर टूटने के कारण आश्रय प्रदान करने, ऑनलाइन पंजी टू में‌ नाम दर्ज कराने के लिए 5 वर्ष पहले दिए आवेदन का अभी तक निस्तारण नहीं होने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles