Home बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता
बिहारराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता

Share
Share

मोतिहारी । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के प्रथम क़िस्त के रूप में 10 हज़ार रुपए का अंतरण कार्यक्रम विडियो कोंफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा बटन दबा कर डी.बी.टी के माध्यम से राशि ट्रांसफर किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नितीश कुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बिहार के कुल 75 लाख महिलाओं 7500 करोड़ रुपए की राशि को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को अंतरण किया गया है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिहार के सभी जिलों में किया गया। पूर्वी चंपारण जिला में मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, विधायक ढाका पवन कुमार जायसवाल,नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त डा. प्रदीप कुमार एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियो के साथ-साथ लगभग 2500 की संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थिति रही।पूर्वी चंपारण जिले के प्रत्येक प्रखंड में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।जिसमें जिले के सभी 27 प्रखंड मुख्यालयों में, सभी जीविका के संकुल स्तरीय संघों, ग्राम संगठनों सहित सभी आंगनवाडी केन्द्रों एवं अन्य माध्यमों से लगभग 8 लाख 5 हज़ार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं ने इस लाइव प्रसारण को देखा और सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जीविका से जुडी कई दीदियों के अनुभव को सुना और उनकी सराहना की। साथ ही बिहार में महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और महत्वो की चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के और भी विकास और रोजगार के लिए भविष्य में भी कार्य करने की चर्चा करते हुए सभी महिलाओं को रोजगार करके आत्म निर्भर होने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया की इस योजना के प्रथम क़िस्त के रूप में पूर्वी चंपारण जिले के लगभग 3 लाख महिलाओं को प्रति महिला 10 हज़ार रुपए की राशी उनके खाते में अंतरित की गयी। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के सभी पात्र परिवारों के एक महिला सदस्य जो किसी न किसी ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों के स्वंय सहायता समूह से जुडी हुईं है, उन्हें दस हज़ार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में अंतरित की जा रही है | साथ ही उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आगे चलकर 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का भी प्रावधान है I इस राशि के अंतरण से जिले में जीविका से जुड़ी हुई महिलाओं के परिवारों सहित अन्य महिलाओं में खुशी का माहौल है I

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...