Home झारखण्ड पूर्वी टुंडी में श्मशान घाट अतिक्रमण मामले में एफआईआर दर्ज।
झारखण्डराज्य

पूर्वी टुंडी में श्मशान घाट अतिक्रमण मामले में एफआईआर दर्ज।

Share
Share

धनबाद । पूर्वी टुंडी के रामपुर पंचायत के खेशमी श्मशान घाट अतिक्रमण मामले में ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई रामपुर पंचायत के खेशमी जोरिया स्थित श्मशान घाट पर अतिक्रमण को लेकर हुई महापंचायती के बाद की गई है। इसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी ने बताया कि पूर्वी टुंडी के रामपुर पंचायत के खेशमी जोरिया स्थित शमशान घाट के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने एक स्वर में सार्वजनिक शमशान घाट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने साक्ष्यों के साथ अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्वी टुंडी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या: 6/26 दर्ज करा दी गई है। एफआईआर में संबंधित भू-राजस्व और अतिक्रमण अधिनियम के तहत धाराएं लगाई हैं।

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस महापंचायत में मुख्य रूप से रामपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...