Home झारखण्ड उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

Share
Flag march took place under the leadership of Deputy Commissioner and SSP.
Share

संवेदनशील इलाकों में की गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा।

धनबाद । राम नवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की संध्या अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। फलैग मार्च ने पूरे शहर में सुरक्षा और विधि व्यवस्था का मजबूत संदेश दिया।

फ्लैग मार्च में शामिल सभी अधिकारी और जवान बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे। यह मार्च कोर्ट मोड़, बेकारबांध, झाड़ूडीह, बाबूडीह, विनोद बिहारी चौक, भूली, आरा मोड़, पांडरपाला, आजाद नगर, रहमतगंज, वासेपुर, नया बाजार, बैंक मोड़, पुराना बाजार, शक्ति मंदिर रोड, जोड़ाफाटक, धनसार, शास्त्री नगर, बैंक मोड़ जैसे क्षेत्रों से गुजरा। इन इलाकों में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।

फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि राम नवमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयान या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण बल और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है।

फ्लैग मार्च में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, डीएफओ विकास पालीवाल समेत कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...