Home झारखण्ड अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के धनबाद जिला महानगर कमिटी का गठन।
झारखण्डराज्य

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के धनबाद जिला महानगर कमिटी का गठन।

Share
Formation of Dhanbad District Metropolitan Committee of All India Chandravanshi Kshatriya Mahasabha.
Share

धनबाद । लुंबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के धनबाद जिला समिति के अध्यक्ष बिनोद रवानी के नेतृत्व में धनबाद जिला महानगर कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार और महामंत्री के रूप में अशोक कुमार चुने गये।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव गुड्डू रवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र वर्मा ने किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि इस कमिटी से शहर में संगठन को मजबूती मिलेगी।

अतिथि के रूप में उपस्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा कि सामाजिक संगठन परिवार के जैसा होता है।परिवार पर यदि कोई आँखें दिखाएगा तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने नवगठित कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि धनबाद महानगर में चंद्रवंशी परिवार का विकास हो ऐसी कामना करते हैं।

जिला अध्यक्ष विनोद रवानी ने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य हैं समाज में सभी को साथ लेकर चलना और सभी समस्याओं का समाधान करना।

मौके पर मुख्य रूप से धीरेन रवानी, जगदीश रवानी, विजय राम रवानी, प्रदेश संगठन सचिव शक्ति रवानी, अमरजीत कुमार, दीपक रवानी, रवि रवानी, आचार्य जगदीश चंद्र रवानी, भोला राम, संजय रवानी, हरिपद रवानी, अजय रवानी, जीरखान सिंह, नागेंद्र रवानी, पिंटू रवानी, सुनील रवानी, विकास सिंह, अजय रवानी, विजय रवानी, विष्णु रवानी, वरुण रवानी, विकास बजरंगी, राहुल चंद्रवंशी, पवन रवानी, कुणाल चंद्रवंशी, समीर रवानी एवं अन्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...