Home झारखण्ड झारखंड राज्य साहित्य संगम की हजारीबाग जिला समिति का गठन
झारखण्डराज्य

झारखंड राज्य साहित्य संगम की हजारीबाग जिला समिति का गठन

Share
Share

साहित्यिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश

हजारीबाग । बुधवार को दारुल हिकमत लाइब्रेरी, गैलेक्सी हाई स्कूल के निकट, साहित्यिक वातावरण में झारखंड राज्य साहित्य संगम की हजारीबाग जिला समिति का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष कफ़िलुर रहमान की गरिमामयी अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात साहित्य संगम के संस्थापक डॉ. अमीन रहबर ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि “साहित्य समाज का दर्पण है, जो विविधता में एकता का संदेश देता है।” उन्होंने गंगा-जमुनी तहज़ीब और झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त करने में साहित्य संगम की भूमिका को रेखांकित किया।
साहित्य संगम के संरक्षक डॉ. वासुदेव प्रसाद ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “साहित्यिक चेतना समाज में संवाद और संवेदना का सेतु बनती है।”

इस अवसर पर हजारीबाग जिला समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया –

संरक्षक : प्रो. जैन रामिश, नटखट अज़ीमाबादी, रतन वर्मा

अध्यक्ष : डॉ. जकी उल्लाह मिस्बाही

उपाध्यक्ष : मो. साजिद

सचिव : डॉ. हैदर अली

उप सचिव : मो. शाबीर

कोषाध्यक्ष : वसीम अनवर गिलानी

प्रवक्ता : राज़ी अबुज़र एवं आशिफ अंसारी

मीडिया प्रभारी : अनवर फिदवी

बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. ओम प्रकाश ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “साहित्य संगम झारखंड के प्रत्येक जिले में साहित्य के अलख जगाने का कार्य करेगा।”
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
झारखंड साहित्य संगम हजारीबाग जिला सचिव नियुक्त होने पर डॉ. हैदर अली ने भी अपनी बातों को रखा एवं धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ जकी उल्लाह मिस्बाही ने किया।
यह बैठक साहित्यिक एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...