Home झारखण्ड चंदन काइट्स,फल पट्टी,झरिया से चार बाल श्रमिकों को किया गया विमुक्त।
झारखण्डराज्य

चंदन काइट्स,फल पट्टी,झरिया से चार बाल श्रमिकों को किया गया विमुक्त।

Share
District level committee formed for preservation and digitization of manuscripts.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद, जिला धावा दल द्वारा श्रम अधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में झरिया थाना अंतर्गत चंदन काइट्स ,फल पट्टी, झरिया की दुकान से चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया।

चारों बाल श्रमिकों को नियोजक द्वारा बहुत ही कम मजदूरी में काम कराया जा रहा था।ये चारों बाल श्रमिक झरिया के रहने वाले है।ज्ञातव्य है कि उपायुक्त कार्यालय के जनता दरबार मे भी इस प्रतिष्ठान के विरुद्ध पूर्व में भी आदित्य राज उर्फ सुमित उम्र करीब 13 वर्ष को बहला फुसला कर अपने प्रतिष्ठान में कार्य करवाना एवं कार्य के दौरान उसका दुर्घटना से संबंधित मामला संज्ञान में है।

श्रम अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि हम सभी को धनबाद जिला से बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए शपथ लेने कि आवश्यकता है, चार बाल श्रमिकों को विमुक्त किया गया है। नियोक्ता पर बाल श्रम निषेध अधिनियन एवं अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी होटल, गैराज, प्रतिष्ठान, ढाबों पर बालश्रमिक नियोजित पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के नियोजक पर बालश्रम से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही साथ बीस हजार रुपए से लेकर पचास हजार रुपए दंड वसूला जा सकता है और छः माह से लेकर दो वर्ष तक सजा या दोनों हो सकती है।

धावा दल के सदस्यों ने कहा कि धनबाद जिला को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए हमारा विभाग सघन कार्य कार्य कर रही है पुरे जुन माह बाल श्रम विमुक्त अभियान चलाया जाएगा।

उक्त अवसर पर धावा दल में श्रम अधीक्षक पंकज कुमार धनबाद,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार तिवारी,झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के जिला समन्वयक सीता कुमारी,श्रम विभाग के लेखा सहायक प्रत्युष कुमार, अमन कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी ईकाई से , संतोष कुमार दुबे,दीनानाथ पांडेय एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...