Home झारखण्ड राजपूत बस्ती के नाजिया खातून के घर में निकली गैस।
झारखण्डराज्य

राजपूत बस्ती के नाजिया खातून के घर में निकली गैस।

Share
Share

घर को असुरक्षित बताते हुए नोटिस चिपकाकर ताला लगवाया गया।

धनबाद : केंदुआ राजपूत बस्ती के नाजिया खातून के घर में गैस निकलने की सूचना पर केंदुआडीह थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद जांच टीम नाजिया खातून के घर पहुंची।
यहां गैस का स्तर 2000 पीपीएम मिलने पर घर को असुरक्षित बताते हुए घर के बाहर नोटिस चिपकाकर ताला लगवा दिया।घर पर ताला लगा दिये जाने के बाद नाजिया खातून अपने घर के पास गली में बैठी थी।इसी बीच केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय वहां पहुंचे और नाजिया खातून को स्थिति सामान्य होने तक गैस के प्रभाव से दूर सुरक्षित स्थान पर राहत कैंप में या अपने पुत्र के पास धनबाद चले जाने की सलाह दी।आस-पास की महिलाओं को भी गैस के प्रभाव से दूर रहने को कहा गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...