Home झारखण्ड पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण।
झारखण्डराज्य

पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के आलोक में धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में होने वाले निर्वाचन के आलोक में आज पीठासीन तथा मतदान पदाधिकारियों को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान उन्हें मतदान के एक दिन पूर्व तथा मतदान के दिन किए जाने वाले कार्य को विस्तारपूर्वक समझाया गया। मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने बताया कि इस बार मतपत्र तथा मतपेटिका के माध्यम से दो पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान दल में एक पीठासीन तथा 4 मतदान पदाधिकारी रहेंगे। मतपत्रों में महापौर व अध्यक्ष के किए गुलाबी रंग तथा वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग होगा।

वहीं अन्य मास्टर ट्रेनर राज कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र की पहचान करने के लिए मतपेटिका पर प्रपत्र 35 अवश्य लगाएं। मतदान समाप्ति के पश्चात सभी मतदान सामग्रियों को संबंधित लिफाफे में ही रखकर कलेक्शन सेंटर पर जमा कराएं।

अन्य मुख्य मास्टर ट्रेनर संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल, बृजभूषण पाण्डेय, देवेश त्रिवेदी, ब्रज किशोर चौबे, संतोष कुमार, उज्ज्वल तिवारी आदि ने विभिन्न कमरों में प्रशिक्षण दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...