Home झारखण्ड भुगतान के बाद आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों से जल्दी से करायें काम : बीडीओ
झारखण्डराज्य

भुगतान के बाद आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों से जल्दी से करायें काम : बीडीओ

Share
Share

अबुआ एवं पीएम आवास पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास, एवं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास योजना को लेकर पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व रोजगार सेवक की बैठक हंटरगंज बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होते ही बीडीओ ने क्षेत्र के 28 पंचायतों में अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास, एवं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी पंचायत सचिव से बारी-बारी से योजना के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से गरीबों को दिया जाने वाले आशियाना के खिलाफ एक भी नहीं सुनी जायेगी। जिस तरह से लाभुकों के बैंक खाते में प्रथम, द्वितीय किस्त की राशि भेजी जा रही है, ठीक उसी के अनुरूप कार्य किया जाना है। लाभुक राशि का अगर उठाव कर चुपचाप बैठे हैं, तो उसे कदापि बर्दास्त नहीं किया जायेगा। लापरवाही के कारण निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लायी जा रही है।प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि पुराने स्तर पर अगर आप सभी के प्रयास से कार्य को पूर्ण कर दिया जाता है, तो ठीक उसी के अनुरूप में वैसे लाभुकों को भी सत्यापन के तौर पर इसका लाभ दिया जाना है। उन्होंने सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा करने पर कड़ा निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि हरहाल में पंचायत स्तर पर जानकारी दें, ताकि स्वयं निरीक्षण कर सकूं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक टिप्स दिए एवं कहा कि आज भी क्षेत्र में कई ऐसे लाभुक हैं, जो आवास निर्माण का कार्य आधार में छोड़ चुके हैं।लाभुकों की मनमानी किसी भी सूरत में नहीं चलेगी। उनके उपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर मुखिया, पंचायत सचिव,एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...