Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम और एजीएम ने की शिष्टाचार मुलाकात।
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम और एजीएम ने की शिष्टाचार मुलाकात।

Share
Share

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम गुरु प्रसाद गौंड, जीएम दीप शेखर और एजीएम अजय पांडेय ने की शिष्टाचार मुलाकात।
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम गुरु प्रसाद गौंड, जीएम दीप शेखर और एजीएम अजय पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर राज्य कर्मियों के लिए गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर राज्य सरकार के साथ 23 दिसंबर को होने वाले एमओयू से संबंधित जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य कर्मियों को बेहतर माहौल में कार्य करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और सहूलियत प्रदान कर रही हैं । इसी कड़ी में राज्य कर्मियों और उनके परिजनों के सुरक्षित जीवन के लिए बैंकों के साथ सैलरी पैकेज जैसी योजना को लागू कर रही है। विदित हो कि राज्य सरकार और बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर एमओयू होना है। इस गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत जिन राज्य कर्मियों , अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों का सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ़ इंडिया में होगा उन्हें दुर्घटना बीमा समेत विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...