Home झारखण्ड स्कूली बच्चों को दी गई सडक सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी
झारखण्डराज्य

स्कूली बच्चों को दी गई सडक सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी

Share
Share

धनबाद (झारखंड) । पुलिस की पाठशाला जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल व गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जानकारी साझा की गई ताकि स्कूली बच्चों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके। इससे वे सुरक्षित रूप से सड़क पार करना, यातायात संकेतों का पालन करना और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचना सीखेंगे।
यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बच्चों को निम्नलिखित बातें बताई गई कि हमेशा फुटपाथ या फिर सडक के किनारे पर यातायात की दिशा के विपरीत चलें। सड़क पार करते समय हमेशा सावधानी बरतें और पहले बाएं, फिर दाएं, और फिर बाएं देखें ताकि कोई हादसा न हो।
जागरूकता अभियान के तहत बताया गया कि नाबालिक बच्चे वाहन बिल्कुल न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना और हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। इसके लिए बच्चे अपने परिवार के साथ साथ आस पास के लोगों को भी जागरूक करें। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि वाहन चलाते या पैदल सडक पार करते वक़्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है लिहाजा इससे बचे।
पुलिस की पाठशाला के जरिये पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चे हमेशा बड़ों का सम्मान करें और उनकी बातों को सुनकर अमल करें।सड़क के पास न खेलें, हमेशा पार्क या खेल के मैदान में खेलें।
जागरूकता अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह, बैंकमोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, ट्रैफिक निरीक्षक लव कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...