Home झारखण्ड स्ट्रीट डॉग के टीकाकरण तथा नसबंदी के लिए गोविंदपुर में शेल्टर होम बनाने के निर्देश।
झारखण्डराज्य

स्ट्रीट डॉग के टीकाकरण तथा नसबंदी के लिए गोविंदपुर में शेल्टर होम बनाने के निर्देश।

Share
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न।

धनबाद । मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, एफएमडी टीकाकरण योजना, एनएआईपी कार्यक्रम अंतर्गत AI ,PD , एवं Calving की समीक्षा, पशुपालन विभाग के चिकित्सा कार्य, बंध्याकरण कार्य की समीक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा उपरोक्त योजनाओं एवं कार्यक्रम पर संतोष प्रकट किया गया। साथ ही योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना अंतर्गत गाय, पशु पक्षी शत प्रतिशत वितरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम अंतर्गत स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन तथा नसबंदी के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया गया। इसके लिए गोविंदपुर में स्थल चिन्हित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार, पशु शल्य चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर पुष्पा कुमारी समेत कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...