Home झारखण्ड पंचायत भवनों का सीमांकन करने व बाउंड्री वॉल बनाने का निर्देश
झारखण्डराज्य

पंचायत भवनों का सीमांकन करने व बाउंड्री वॉल बनाने का निर्देश

Share
Share

गोविंदपुर में बनेगी नई सीएचसी व ट्रॉमा सेंटर

जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने की सभी विभागों की समीक्षा

आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई जाएगी पेट क्लिनक

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ प्रमंडल, पीएचईडी 1 व 2, नगर निगम, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सीपीग्राम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में स्थित पंचायत भवन की जमीन का सीमांकन कराने, बाउंड्री वॉल, शेड, शौचालय, रंग रोगन तथा बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने एवं सभी झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की बउंड्री ऊंची कर कॉन्सर्टिना तार की बाड़ लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने अंचल अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सड़क के बगल में जमीन चिन्हित करने, अंचलों में सरकारी जमीन के अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने, चलकारी में पीएचसी निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने तथा अंचलों में विकास से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक अभियंता के साथ साइट विजिट करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में आधुनिक सुविधाओं के साथ पेट क्लिनिक खोलने का निर्देश दिया। साथ ही गोविंदपुर में जहां वर्तमान सीएचसी है, वहां नई सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।

पीएचईडी 1 की समीक्षा में उपायुक्त ने ग्रामीण इलाकों में पिट वाटर सप्लाई के लिए डीपीआर तैयार करने, जलान नगर एवं वासेपुर के जल मीनार को ठीक करने तथा वार्ड 17 में पानी की समस्या दूर करने, पीएचईडी 2 को 300 आंगनबाड़ी केंद्र के चापाकलों को एक पखवाड़ा में ठीक करने, मेढ़ा पंचायत में एक बड़े तालाब का निर्माण करने, धनबाद प्रखंड कार्यालय एवं सदर सीएचसी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने, पीएम – अभीम के लिए सभी एमओआईसी को जमीन चिन्हित करने तथा सड़क की लंबित योजनाओं के लिए एनएचएआई को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के अलावा सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...