Home झारखण्ड पीसी-पीएनडीटी समिति को आईवीएफ क्लिनिक देंगे मासिक रिपोर्ट।
झारखण्डराज्य

पीसी-पीएनडीटी समिति को आईवीएफ क्लिनिक देंगे मासिक रिपोर्ट।

Share
Share

धनबाद । जिले में संचालित सभी आईवीएफ क्लिनिक उनके यहां जन्मे बच्चों की मासिक रिपोर्ट पीसी एंड पीएनडीटी समिति को देंगे। आईवीएफ क्लिनिक मासिक रिपोर्ट में मरीजों की गोपनीयता बनाए रखेंगे। रिपोर्ट में जन्म के समय लिंग अनुपात की जानकारी का भी उल्लेख करेंगे।

उपरोक्त नर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने उनकी अध्यक्षता में आयोजित पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में दिया।

उन्होंने कहा कि आईवीएफ क्लीनिक को अनिवार्य रूप से रजिस्टर्ड होना जरूरी है और वे प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसी-पीएनडीटी) एक्ट के दायरे में आते हैं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अगली बैठक से पूर्व, वैसे क्षेत्र जहां लिंग अनुपात खराब है, उस क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटरों की औचक जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कर सीसीटीवी, डिसप्ले बोर्ड, मरीज का नाम, पता व फोन नंबर के साथ रिकॉर्ड, अग्निशमन यंत्र, महत्वपूर्ण फोन नंबर सहित अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, गैर कार्यात्मक अल्ट्रासाउंड मशीन का तत्काल निराकरण कराने का निर्देश दिया। कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले सेंटरों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाएगा।

बैठक में पंचकर्मा भवन में पीसी एंड पीएनडीटी कार्यालय को स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही सदर अस्पताल के लिए रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए तथा रिन्यूअल के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डॉ विकास कुमार राणा, डॉ राजकुमार सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ शम्स तबरेज आलम, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ गायत्री सिंह, आईएमए के सचिव डॉ राकेश इंदर सिंह, एनजीओ मैं हूं धनबाद की पूजा रत्नाकर, पीडियाट्रिक्स डॉ सैयद मशीर आलम, डीपीआरओ सुनिल कुमार सिंह, आर.के. श्रीवास्तव मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...