Home झारखण्ड जनता दरबार : उपायुक्त ने आमजनों को दिया समस्या का निराकरण करने का भरोसा
झारखण्डराज्य

जनता दरबार : उपायुक्त ने आमजनों को दिया समस्या का निराकरण करने का भरोसा

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के तोपचांची, धनबाद, भूली, बलियापुर, गोमो, गोविंदपुर, कतरास, बाघमारा, निरसा सहित अन्य क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्या सुनी और उसका निराकरण करने का भरोसा दिया।

जनता दरबार में तोपचांची से आए एक व्यक्ति ने बताया कि अंचल कार्यालय द्वारा जमीन की मापी करके उनकी जमीन चिन्हित की है। लेकिन जब वे जमीन पर काम करने जाते हैं तो कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इसमें व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। धैया से आए एक व्यक्ति ने बताया कि एनएच द्वारा जमीन अधिग्रहण करने के बाद उन्हें अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

जनता दरबार में बलियापुर से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। वहीं गोविंदपुर से आई महिला ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, कतरास वार्ड संख्या तीन से आए व्यक्ति ने नाली की सफाई कराने, भिस्तीपाड़ा से आए व्यक्ति ने जमीन पर अवैध निर्माण होने, बाबूडीह से आई महिला ने पुत्र द्वारा प्रताड़ित करने, गोविंदपुर से आए व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते में बन रहे मकान पर रोक लगाने का आवेदन दिया।

उपायुक्त ने आमजनों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles