Home झारखण्ड जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की मांग को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से की मुलाकात
झारखण्डराजनीतिराज्य

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की मांग को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से की मुलाकात

Share
Share

धनबाद । झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं में हो रही देरी के विषय पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने यह मुद्दा उठाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संचालित मईयाँ सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन इत्यादि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धनबाद की पात्र जनता तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता तक योजनाओं का लाभ तेज़ी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पहुंचाना है। अतः प्रशासन को चाहिए कि सभी लंबित मामलों की शीघ्र जांच कर लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी लंबित प्रकरणों की शीघ्र समीक्षा की जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामू मंडल,वरीय नेता कल्याण भट्टाचार्य,उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, राजू प्रमाणिक, वकील दास, राजेश तुरी, जाहिद शेख, इजराफिल अंसारी, सद्दाम हुसैन, पंकज श्रीवास्तव,अनिल कुमार, ह्रितिक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति ने दोहराया कि पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं को लेकर सजग रही है और आगे भी जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्षरत रहेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...