Home झारखण्ड बोकारो जिला परिषद सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाए जाने पर हर्ष
झारखण्डराज्य

बोकारो जिला परिषद सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाए जाने पर हर्ष

Share
Share

स्मारक समिति ने बांटी मिठाई, जिप अध्यक्ष सहित सभी को दिया धन्यवाद

धनबाद/बोकारो । शुक्रवार को बोकारो जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्ष सुनिता देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी द्वारा परिषद सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाने की मांग को सर्वसम्मति से जिप अध्यक्ष ने पारित किया एवं शहीद शक्ति नाथ महतो के तस्वीर का लोकार्पण किया गया।उनकी तस्वीर पर अध्यक्ष सुनिता देवी, उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजुमदार एवं अधिकारीगण सहित सभी जिप सदस्यों ने फुलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।जिप अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो ने अपना पूरा जीवन झारखंड के दबे – कुचले,गरीब,किसान,मजदूर,शोषित,पीड़ित, छात्र, नौजवानों के हक और अधिकार के लिये कोयलांचल की आवाज़ बने तथा सुदखोर महाजन माफियाओ के खिलाफ लड़ाई लड़ी।माफियाओं ने उनकी हत्या 28 नवंबर 1977 को कर दी थी। ऐसे महान प्रिय नेता का सदन में तस्वीर लगाना गौरव की बात हैं।विद्यालयों के पाठ्यपुस्तक में भी इनकी जीवनी को शामिल किया जाये।ताकि बच्चों को इनकी जीवनी से प्रेरणा मिलें और वे अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़े।


इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति की ओर से शनिवार को शहीद शक्तिनाथ महतो चौक तेतुलमारी में एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया गया कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर बोकारो जिला परिषद सभागार में लगाई गई हैं।इस खुशी में मिठाई बांटी गयी तथा शहीद शक्ति नाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर फुलमाला अर्पित कर श्रंधाजलि दी गयी।इस सराहनीय पहल के लिए जिप अध्यक्ष, अधिकारीगण एवं जिप सदस्यों को स्मारक समिति की ओर से धन्यवाद दिया गया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो,जितेन्द्र नाथ महतो,दिपक महतो, प्रफुल्ल मंडल,हरी प्रसाद महतो,गौतम कुमार महतो,सपन पंडित,देवेन्द्र राणा,तुलसी रवानी,राजेश चौधरी,घलटु त्रिगुनाईत,हुबलाल महतो,रोहन महतो,बिमल महतो,बडा बाबू,गणेश चोहान,नयन रवानी,चांद सौदागर महतो,लखन टुडू,प्रेम चन्द महतो,राम प्रसाद दास,राजेन्द्र दास सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...