Home झारखण्ड JPSC-JSSC CGL धांधली मामला : CBI जांच की मांग को लेकर धनबाद में JLKM ने फूंका सीएम हेमंत व राहुल गांधी का पुतला
झारखण्डराजनीतिराज्य

JPSC-JSSC CGL धांधली मामला : CBI जांच की मांग को लेकर धनबाद में JLKM ने फूंका सीएम हेमंत व राहुल गांधी का पुतला

Share
jpsc-jssc-cgl-cbi-probe-jlkm-protest-dhanbad
Share

धनबाद। झारखंड में आयोजित जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। रविवार को धनबाद स्थित रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की धनबाद जिला इकाई के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हुंकार भरते हुए मांग की कि जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए। छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता और पारदर्शिता उनके भविष्य की नींव होती है। बार-बार परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के आरोपों से सालों तक दिन-रात मेहनत करने वाले लाखों योग्य अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है।

इस विरोध कार्यक्रम में जेएलकेएम के प्रमुख पदाधिकारियों और छात्र नेताओं की मजबूत उपस्थिति रही। प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनबाद जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार महतो, केंद्रीय प्रवक्ता सुशील कुमार मंडल, प्रकाश कुमार महतो, धनबाद विधानसभा प्रत्याशी सपन मोदक और SC मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरेंद्र रजक सहित जिला व प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए JLKM नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था की शुचिता से किसी भी सूरत में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने संकल्प लिया कि जब तक धांधली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सड़कों पर लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...