Home झारखण्ड न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

Share
Share

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा बालकृष्ण तिवारी, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिला प्रशासन व एलएडीसीएस की टीम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।

इसकी जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने इस बात की गंभीरता से पड़ताल की कि कारा में बंदियों के साथ कहीं किसी तरह से भी जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता हैं। मंडल कारा में कोई भी ऐसा बंदी तो नहीं है जो अन्य बंदियों को डराता, धमकाता है अथवा उसे किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करता है।

वहीं निरीक्षण के दौरान बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, पठन-पाठन के लिए पुस्तकें, खेल सामग्री, व्यायाम के लिए जरूरी उपकरण देने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश श्री तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर हिस्से का मुआयना किया। न्यायाधीश के नेतृत्व में टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली। कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजे जाने का निर्देश दिया।

वहीं टीम ने मंडल कारा में चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोई घर, वहां तैयार हो रहे भोजन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया। सभी बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।

न्यायाधीश ने बंदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया।

इस मौके पर अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपडा, जेलर दिनेश कुमार वर्मा, सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार, राजेश कुमार सिंह समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...