Home झारखण्ड बड़की बौआ में हर्षोल्लास के साथ काली पूजा मनाया गया
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ में हर्षोल्लास के साथ काली पूजा मनाया गया

Share
Share

बड़की बौआ : बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ हरिजन टोला में स्थित काली मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ काली पूजा मनाया गया।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सम्मिलित हुए।ग्रामीणों ने टुंडी विधायक का स्वागत फूल माला के साथ किया एवं मुखिया भीम लाल रजक ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।वहीं पंडित पवन पांडेय ने टुंडी विधायक एवं अन्य गणमान्य जनों का तिलक लगा कर अभिनंदन किया।टुंडी विधायक ने मां काली का आशीर्वाद लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
मुखिया ने काली पूजा की बधाई दी एवं हरिजन टोला के ग्रामीणों की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।जिसमें से सड़क की समस्या पर टुंडी विधायक ने आश्वस्त किया कि यथासंभव त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा और जल्दी ही इस समस्या का निदान होगा।जबकि, इस प्रकार के आयोजन के लिए काली पूजा समिति को बधाई दी।
चूंकि, काली मंदिर में पूजा अर्चना पीढ़ियों से किया जा रहा हैं।सड़क की समस्या के कारण श्रद्धालुओं को आने जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।वहीं स्थानीय ग्रामीणों को भी सड़क की समस्या से काफी परेशानी होती हैं।
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि इतने वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ कि इतना भव्य रूप से काली पूजा धूमधाम से मनाया गया।इस वर्ष का आयोजन काफी सुंदर एवं आकर्षक रहा।आगामी वर्षों में इससे भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा।पूजा समिति एवं मुखिया ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।साथ ही आश्वस्त किया कि और भी बेहतर करने का प्रयास जारी रहेगा।सभी का सहयोग एवं मां काली का आशीर्वाद बना रहें।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक, दयानंद महतो, साधु महतो, संतोष रवानी, संतोष साव, जादू महतो, भागीरथ महतो, राजेंद्र महतो, रंजीत बाउरी, संतोष कुम्हार, शिव कुमार महतो, मनोज बाउरी, उमेश महतो, कार्तिक बाउरी, अमित महतो एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...