Home झारखण्ड हर्षौल्लास के साथ बौआ कला उत्तर में मनाया गया करमा परब
झारखण्डराज्य

हर्षौल्लास के साथ बौआ कला उत्तर में मनाया गया करमा परब

Share
Share

बौआ कला : झारखंडी संस्कृति और आदिवासी व मूलवासी की पहचान करमा परब हर्षोल्लास के साथ बौआ कला उत्तर पंचायत के विभिन्न ग्राम बड़की बौआ, सतीटांड़, सोरीटांड़, काड़ामारा, बड़की बौआ 7 नंबर में मनाया गया। सम्पूर्ण पंचायत के सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने धूमधाम से इस पर्व को मनाया।मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने अंतिम दिन विभिन्न टोलो में जाकर व्रतियों को बधाई दी।


मुखिया ने कहा कि माताओं, बहनों ने ही हमारी संस्कृति को बचाकर रखा हैं।यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रहीं हैं।जो हमारी पहचान और धरोहर हैं।नई पीढ़ियों को इससे जानने सीखने का मौका मिलता हैं।
पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि करमा परब करम-देवता की पूजा के लिए समर्पित है। यह अच्छी फसल और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है।साथ में शिव कुमार महतो, प्रमोद रवानी, देवनारायण महतो, रवि राज प्रसाद, प्रकाश रवानी, गोपीनाथ महतो, संजय कुम्हार, राजेंद्र महतो , रिंकू पांडे एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles