Home झारखण्ड घर से ही तैयारी कर कतरास की खुशी कुमारी ने बैंक पीओ में पायी सफलता।
झारखण्डराज्य

घर से ही तैयारी कर कतरास की खुशी कुमारी ने बैंक पीओ में पायी सफलता।

Share
Share

धनबाद । कतरास बाजार स्थित मिश्रा टोला निवासी कपिलदेव मिश्रा (बबलू) की पुत्री खुशी कुमारी को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन वर्ष 2025 की परीक्षा में बैंक पीओ पद पर सफलता हासिल हुई हैं।इस उपलब्धि से परिजनों समेत आस – पड़ोस में खुशी की लहर हैं। इस सफलता पर मां निशी मिश्रा,पिता व अन्य ने खुशी को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।खुशी ने बताया कि उन्होंने घर बैठे केवल लैपटॉप से पढ़ाई कर बैंक पीओ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की,जो प्रेरणा एवं गर्व की बात है।खुशी ने मैट्रिक तक की शिक्षा दिल्ली, इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीनोबली स्कूल तथा स्नातक की पढ़ाई पीके राय कॉलेज धनबाद से की हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...