Home क्राईम के.के. पॉलिटेक्निक उप-डाकघर मामला : लोयाबाद में ED का छापा, आरोपी पंकज चौहान फरार
क्राईमझारखण्डराज्य

के.के. पॉलिटेक्निक उप-डाकघर मामला : लोयाबाद में ED का छापा, आरोपी पंकज चौहान फरार

Share
KK Polytechnic Sub Post Office Fraud: ED Raid at Loyabad in Dhanbad, Accused Pankaj Chauhan Absconding
Share

धनबाद | बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर वित्तीय घपले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को ED की एक विशेष टीम लोयाबाद स्थित तीन नंबर इलाके में मुख्य संदिग्ध पंकज चौहान के आवास पर दबिश देने पहुँची। हालाँकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज चौहान मौके से फरार मिला।

समन की अनदेखी के बाद गिरफ्तारी की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी लगातार पंकज चौहान को समन और नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही थी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपी एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुआ। लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए ED की टीम कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे गिरफ्तार करने के इरादे से उसके ठिकाने पर पहुँची थी।

₹2.89 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन जांच के घेरे में

जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पंकज चौहान पूर्व में भी इस मामले में जेल की हवा खा चुका है। पड़ताल के दौरान आरोपी के बैंक खाते में 2,89,12,600 रुपये के संदिग्ध ट्रांसफर और फिर पूरी रकम की निकासी की बात सामने आई है। ED अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह मोटी रकम कहाँ से आई और किसे ट्रांसफर की गई।

इलाके में मची अफ़रा-तफ़री

लोयाबाद में शुक्रवार सुबह अचानक ED की गाड़ियाँ पहुँचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं।

आगे की कार्रवाई:

ED की टीम फिलहाल इस घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स को खंगालने में जुटी है। फरार पंकज चौहान की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य रसूखदारों पर भी शिकंजा कस सकता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...