Home झारखण्ड रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बनी कुसुमलता कुमारी।
झारखण्डराजनीतिराज्य

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बनी कुसुमलता कुमारी।

Share
Kusumlata Kumari became the President of Ramgarh Municipal Council.
Share

रामगढ़। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता कुमारी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी को लगभग 6500 वोटो से हरा दिया हैं। वह रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गई हैं।रात 9:45 के लगभग कुसुम लता कुमारी को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया हैं।अध्यक्ष पद इस बार आदिवासी महिला वर्ग के लिए अनारक्षित रखा गया था।जिसमें कुल नौ महिला प्रत्याशी मैदान में थी।मतगणना शुरू होने के साथ ही कुसुमलता कुमारी ने बढ़त बना ली थी जबकि प्रिया कुमारी दूसरे स्थान पर चल रही थी।
मतगणना समाप्त होने पर कुसुमलता कुमारी को 17605 प्राप्त हुआ।जबकि, प्रिया कुमारी को 11,113 वोट मिला।इस प्रकार कुसुमलता कुमारी ने प्रिया कुमारी को लगभग 6500 वोट से हराया।तीसरे स्थान पर रेनू देवी को 9401 वोट,अनिता कुमारी को 8232 वोट ,सुरपति देवी को 4968 वोट,अपर्णा कुमारी को 4082 वोट, रेणु कुमारी को 3617 वोट, उमा कुमारी को 1601 वोट और पूजा कुमारी को 1518 वोट मिला।

रामगढ़ की जनता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को किया समर्थन : ममता देवी

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता देवी के एक बड़े वोट के अंतर से जीत पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने नगर परिषद क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद का चुनाव मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर प्रत्याशी को जिताने में पूरा सहयोग किया।इसके लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...