Home झारखण्ड चान्हो प्रखंड में CSR मद से विद्यालयों में विकास कार्यों का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

चान्हो प्रखंड में CSR मद से विद्यालयों में विकास कार्यों का शिलान्यास।

Share
Share

चान्हो (रांची) : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशानुसार चान्हो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सिसई एवं राजकीय उत्क्रमित विद्यालय होंहे में CSR मद से सोलर पावर डीप बोरिंग एवं डायनिंग शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि समाज में साक्षरता के बढ़ते प्रतिशत से जागरूकता में निरंतर वृद्धि हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप कक्षा निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा का अनुकूल वातावरण तैयार होगा, जिससे छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया शिव उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, मंगलेश्वर उरांव, अब्दुल्लाह अंसारी, इरशाद खान, BPO इम्तियाज अहमद, BRC देवघरिया सहित पंचायत अध्यक्ष जगदीश गोप तजमुल अंसारी कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...