Home झारखण्ड सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी।
झारखण्डराज्य

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी।

Share
Children of all sections will become engineers and doctors, Al-Helal started scholarship scheme.
Share

होली 2026 : 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 मार्च की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति।

0326 – 2311217, 2311107, 112 रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें व बार, मदिरा की बक्री प्रतिबंधित।

सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर।

धनबाद । रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है।

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी।

होली के अवसर पर 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217, 2311107, 112 रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक की टीम तथा एम्ब्युलेंस मौजूद रहेगी।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी।

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता।

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना के फलस्वरूप त्वरित इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल व एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था रखेंगे।‌ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सक, एएनएम व कर्मी मौजूद रहेंगे।

होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, लोक शांति या विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मोनिटरिंग सेल की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। होली का अवसर पर जिले के सभी देशी विदेशी एवं मसालेदार शराब की दुकानें, बार, रेस्टोरेंट आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस अवधि में मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वहीं अवैध शराब की चुलाई, भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त आदेश में होली मिलन समारोह, होलिका दहन, सतर्कता, पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...