DESK:महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है. इस बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी आवास नंदनवन पहुंचे. खबर है कि शिंदे सरकार का विस्तार कल संभव है. . इस बीच उप मुख्यमंत्री का सीएम शिंदे के आवास पर पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में दोनों नेताओं की यह मुलाकात है|
[ads1]
वहीं खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 15 अगस्त से पहले कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महत्वपूर्ण गृह विभाग संभालने की उम्मीद है. शिवसेना में बगावत के कारण उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे और फडणवीस ने क्रमशः 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. दोनों तब से दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं|
[ads2]
फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए 16 ऐसे संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करके एक मिशन शुरू किया है, जहां विपक्षी दल लगातार जीतते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनमें शिवसेना के उन नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं जो अब शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं, फडणवीस ने कहा, चूंकि शिवसेना और भाजपा गठबंधन के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसलिए भाजपा इन निर्वाचन क्षेत्रों से मौजूदा लोकसभा सदस्यों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू और एस के तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026संघर्ष, अकेलापन और नशे की लत से निकलकर आत्मनिर्भर बनने तक... पढ़ें...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026
Leave a comment