Home झारखण्ड जिला परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित
झारखण्डराज्य

जिला परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

Share
Share

जिप द्वारा आवंटित दुकान का संचालन करने वाले का देना होगा विस्तृत ब्यौरा

धनबाद : जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें शांतिपूर्ण तरीके और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर जिला परिषद की सभी दुकान के मालिकाना हक वाले दुकानदारों से आवंटित दुकान का संचालन कौन कर रहा है, उसका विस्तृत ब्यौरा 90 दिनों के अन्दर समर्पित करने तथा जिला परिषद द्वारा नवनिर्मित दुकानों का 15 दिनों के भीतर नीलामी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में राजेन्द्र सरोवर स्थित सामुदायिक भवन को भाड़े पर आवंटित करने, बेकारबाँध के पूर्वी छोर स्थित चिल्ड्रेन पार्क गेट के समीप खाली पड़ी भूमि पर दुकान निर्माण की स्वीकृति, पूजा टॉकिज के पास जिला परिषद की भूमि को खाली कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अलावा पुराना बाजार पानी टंकी के पास जिला परिषद की भूमि पर निर्मित दुकानों का क्षेत्रफल एवं नाम संबंधित प्रतिवेदन के आधार पर एकरानामा करने, पूर्वी टुण्डी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डायरिया से मरीजों की मृत्यु की उच्च स्तरीय जाँच करने, सरकारी विभाग द्वारा न्यू टॉउन हॉल के उपयोग करने के लिए भाड़ा वसूली करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बोर्ड की बैठक में खेल विभाग द्वारा धनबाद जिले में आयोजित कार्यक्रमों की विवरणी उपलब्ध कराने, जिला परिषद की संपत्ति को 30 दिनों के अन्दर ऑनलाइन करने के लिए सभी अंचल अधिकारी को निदेशित करने, गोविन्दपुर प्रखण्ड स्थित रिजलीबाँध तालाब का कार्य 2022 में स्वीकृत हुआ है, परंतु अबतक पूर्ण नहीं किया गया है, इसकी उच्च स्तरीय जाँच करने, जोड़ाफाटक स्थित वाटर बोर्ड कॉलोनी के पास जिला परिषद के खाली पड़े जमीन पर दुकान निर्माण की स्वीकृति का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

वहीं जिला परिषद के खाली पड़े भूमि को लीज पर देने, न्यू टॉउन हॉल में पानी टंकी के समीप विवाह भवन को भाड़े पर आवंटित करने, गोविन्दपुर आमाघाटा में खाली पड़े जिला परिषद के भवन को भाड़े पर आवंटित करने, जिला परिषद कार्यालय परिसर के पूर्वी भाग अवस्थित दुकान संख्या-57 के बगल में खाली पड़ी भूमि पर दुकान निर्माण की स्वीकृति, धनबाद जिला के जिला परिषद क्षेत्र अन्तर्गत वाहन पड़ाव (गोमो, निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर, टुण्डी, महुदा, पुटकी आदि) को चिन्हित कर खुली डाक के माध्यम से बन्दोबस्ती करने, सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र में हॉडिंग स्थल को चिन्हित कर खुली डाक के माध्यम से नीलामी कराने सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles