Home झारखण्ड झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित
झारखण्डराज्य

झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

Share
Share

धनबाद । झरिया मास्टर प्लान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के साथ कोयला मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी हिटलर सिंह तथा प्रबंधक (माइनिंग) सचिन मालपा ने बैठक की।

बैठक में झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने तथा सभी गतिविधियों की सख्त निगरानी करने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए सभी कार्यों को तेजी से पूरा करना है। साथ ही बेलगड़िया, करमाटांड़ एवं कुसुम विहार में शीघ्र एक – एक पुलिस पोस्ट (टीओपी) का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। वहीं बेलगड़िया में इलेक्ट्रिक रिक्शा एवं इलेक्ट्रिक बस चलाने पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बेलगड़िया के शत प्रतिशत निवासियों का राशन कार्ड बनाने एवं उन्हें उज्ज्वला योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया।

बैठक में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक राजीव चोपड़ा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक एमके सिंह, जेआरडीए के सलाहकार डीएन माहापात्रा, मुख्य प्रबंधक (माइनिंग) संजय कुमार, वित्त प्रबंधक अजय भरतिया उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...