Home झारखण्ड जयराम महतो के आगमन को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक
झारखण्डराजनीतिराज्य

जयराम महतो के आगमन को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक

Share
Share

कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता ग्रहण को लेकर करेंगे प्रचार -प्रसार

हंटरगंज (चतरा) : आगामी सितंबर माह में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का सितंबर माह में चतरा आगमन एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप, जबकि संचालन प्रखंड सचिव वकील यादव ने किया। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण टेन प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान परिसर में आयोजित इस बैठक में जिला अध्यक्ष कैलाश कुमार महतो,प्रखंड प्रवक्ता सरयू गंझू, जिला कमेटी सदस्य संदीप यादव, उपाध्यक्ष अमरेश प्रसाद, सह सचिव बबलू कुमार महतो, मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार यादव, राजन कुमार, योगेश दास, पप्पू कुर्मी, राजेश्वर महतो, अखलेश कुमार, रणधीर सिंह, मोहन कुमार, मोहम्मद सबानी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जिला अध्यक्ष कैलाश महतो और जिला कमेटी सदस्य संदीप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक का मुख्य उद्देश्य का जानकारी देते हुए बताया कि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का आगमन आगामी सितम्बर में है।आगमन तथा इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श करना है। जिसके तहत कार्यकर्ताओं को प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया। लोगों से जयराम महतो की भाषण सुनने की अपील की गई।बैठक को संबोधित करते हुए संदीप ने कहा कि जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो के निर्देशानुसार पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत सभी कार्यकर्ता जिले के सभी प्रखंडों एवं सभी पंचायतों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे। बैठक के दौरान युवाओं ने जेएलकेएम पार्टी का दामन थामा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles