Home झारखण्ड विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कतरास प्रखंड की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कतरास प्रखंड की बैठक संपन्न

Share
Share

कतरास । डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान (राजेंद्र क्लब) कतरास भवन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कतरास प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक उत्साह और समर्पण के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए कई प्रमुख निर्णय लिये गये।बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त को राजस्थानी धर्मशाला कतरास में भव्य आयोजन होगा।जिसमें भारत माता के अखंड स्वरूप की संकल्पना को पुनः जन-जन में जागृत किया जाएगा।स्थापना दिवस प्रखंड स्तर पर श्रद्धा, जोश और गर्व के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।संगठन विस्तार को लेकर समाज के हर कोने तक पहुँचाने और इसकी विचारधारा को जन-जन तक ले जाने हेतु कार्ययोजना बनाई गई।बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हम राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में सदैव अग्रणी रहेंगे।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया,बजरंग दल जिला सह संयोजक तापस दे,बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख सुजीत रवानी,जिला गौ रक्षा प्रमुख मनोज केसरी,विश्व हिंदू परिषद कतरास प्रखंड अध्यक्ष शंकर जायसवाल,विश्व हिंदू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष उत्तम रवानी,मुकेश सोनी,बजरंग दल प्रखंड मंत्री बिनोद चौहान,बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू,प्रखंड सह मंत्री रविकांत,सह संयोजक गोलू लेहारी,रोहित चौहान, मंगल दास, दिनेश, उत्तम चक्रवर्ती, निराज रवानी, राजू दास एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles