Home झारखण्ड आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।
झारखण्डराज्य

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।

Share
Meeting with electrical engineers for electricity connections in Anganwadi centres.
Share

धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज के निर्देशानुसार धनबाद सदर, बलियापुर, झरिया, निरसा, एगारकुंड, कलियासोल, टुंडी, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची एवं बाघमारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग प्रखंडों में विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।

इसकी जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने निरसा प्रखंड के सभागार में विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ बैठक की। इसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका मौजूद रही।

वहीं धनबाद सदर, बलियापुर, झरिया, एगारकुंड, कलियासोल, टुंडी, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची एवं बाघमारा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने संबंधित विद्युत कार्यपालिका अभियंता व कनीय अभियंता के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए बैठक की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...