Home झारखण्ड शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर गिरीडीह जिला परिषद सभागार में लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।
झारखण्डराज्य

शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर गिरीडीह जिला परिषद सभागार में लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

Share
Memorandum submitted regarding installing the photograph of martyr Shakti Nath Mahato in the Giridih Zilla Parishad auditorium.
Share

गिरिडीह/धनबाद । शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो के नेतृत्व में गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को उनके आवासीय कार्यालय में शहीद शक्ति नाथ महतो का स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया।समिति की ओर से शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर गिरीडीह जिला परिषद सभागार में लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।समिति सदस्यों ने बताया कि झारखंड विधानसभा,धनबाद एवं बोकारो जिला परिषद सभागार और बलियापुर व बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई हैं।समिति का आग्रह है कि गिरीडिह जिला परिषद सभागार में शहीद की तस्वीर लगें।जिससे लोगों को झारखंड के शहीदों की जीवनी को समझने एवं उनके रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती रहें।जिप अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी जिला परिषद की बैठक में उक्त बातों को रखतें हुए जल्द से जल्द सभागार में तस्वीर लगाने को लेकर पहल किया जाएगा।मौके पर स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, शिवनंदन पांडेय,बिमल कुमार महतो,देवेन्द्र राणा,नरेश महतो सहित स्मारक समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...