Home झारखण्ड मुखिया एवं पंसस ने संयुक्त रूप से ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का किया उद्घाटन
झारखण्डराज्य

मुखिया एवं पंसस ने संयुक्त रूप से ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का किया उद्घाटन

Share
Share

बौआ कला । उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ के समीप शुक्रवार को मनीषा ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने संयुक्त रूप से किया।पंचायत के आस – पास के ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए इसका शुभारंभ किया गया हैं।जिससे पंचायत की महिलाओं को अपने गृह क्षेत्र में ही उचित सुविधा का लाभ मिलेगा।
मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन के लिए संचालिका एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।विशेष कर समाजसेवी गणेश रवानी के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए अपनी बहु को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहन दिया।जो समाज के अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।यहां ब्यूटी पार्लर से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।वहीं श्रृंगार का सामान भी यहां मिलेगा।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,समाजसेवी गणेश रवानी,नितेश कुमार रवानी,रवि राज प्रसाद,शिव कुमार महतो,पंचानन रजक,मनीषा कुमारी,मंगला कुमारी एवं अन्य दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...