Home झारखण्ड सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम.
झारखण्डराज्य

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम.

Share
Mukhtar Alam met the family of the farmer who lost his life in a road accident.
Share

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम,हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

डुमरी : असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुख्तार आलम ने अपनी टीम के साथ डुमरी प्रखंड के ग्राम करमटोली पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।बता दें कि लगभग 5 माह पूर्व करमटोली निवासी अनुज लकड़ा अपने घर जा रहे थे,तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी।

इस दु:खद हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।अनुज लकड़ा पेशे से एक किसान थे और खेती-बारी के जरिए ही अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए मुख्तार आलम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा सरकारी नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने के लिए उन्होंने परिजनों से सभी आवश्यक कागजात प्राप्त कर लिए हैं।
मुख्तार आलम ने जिम्मेदारी ली है कि मृतक के चारों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए समुचित व्यवस्था करवाई जाएगी ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। मुख्तार अलम ने कहा एक कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिवार पर जो बीत रही है, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों की पढ़ाई और परिवार के राशन-पानी में कोई कमी न आए। मौके पर मुख्य रूप से मोकिल खान, अनायत साह, मो. बाबू, महताब शेख एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...