Home पश्चिम बंगाल वंदे भारत पर पथराव बंगाल में नहीं बिहार में हुआ…. बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगालराज्य

वंदे भारत पर पथराव बंगाल में नहीं बिहार में हुआ…. बोलीं ममता बनर्जी

Share
Share

National Desk:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव उनके राज्य में नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार में किया गया। उन्होंने कहा कि वह उन मीडिया घरानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी, जिन्होंने घटना के पश्चिम बंगाल में होने की ‘‘झूठी खबर” फैलाई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बनर्जी ने सागर आइलैंड में पत्रकारों से कहा, ‘‘वंदे भारत पर पथराव पश्चिम बंगाल में नहीं बिहार में किया गया। हम उन मीडिया घरानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने घटना के पश्चिम बंगाल में होने की झूठी खबरें फैलाईं और हमारे राज्य को बदनाम किया।”

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ममता ने कहा कि वंदे भारत कुछ और नहीं बल्कि एक पुरानी ट्रेन है जिसे नए इंजन के साथ नया रूप दिया गया है। बनर्जी, 8 जनवरी से शुरू होने वाले गंगासागर मेले की तैयारियों का मुआयना करने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थीं। हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को दूसरी बार पथराव किया गया था।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हावड़ा स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया था कि उन्होंने ट्रेन पर पथराव करने वालों की पहचान कर ली है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...