Home झारखण्ड हर प्रखंड में बनेंगे नरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र जमीन चिन्हित करने का निर्देश
झारखण्डराज्य

हर प्रखंड में बनेंगे नरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र जमीन चिन्हित करने का निर्देश

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, झारखंड जल छाजन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड में नरेगा पार्क बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र जमीन चिन्हित कर आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया।

वहीं जहां आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा हो गया है उसके हैंड ओवर से पहले सभी जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर हैंडोवर लेने के लिए निर्देशित किया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड की व्यवस्था सुदृढ़ करने का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी का है। उन्हें अपने प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली सहित सभी संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर उसे सुदृढ़ करना है। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। नरेगा अभिसरण (कन्वर्जेंस) से ऐसी योजना लेने का निर्देश दिया जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, मनरेगा, महात्मा गांधी नरेगा, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, 100 दिनों के लिए प्रदान किया गया रोजगार, महिलाओं की भागीदारी, आंगनबाड़ी केंद्र, राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम, सांसद आदर्श ग्राम के साथ-साथ झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तथा झारखंड जल छाजन इत्यादि की समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीआरडीए के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज कुमार, रूपेश कुमार, पीएम आवास के जिला समन्वयक सुशांत कुमार, सभी प्रखंड समन्वयक मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...