Home झारखण्ड गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।
झारखण्डराज्य

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

Share
On the occasion of Good Friday, 3 lakh 52 thousand 326 sisters received the amount for the month of March.
Share

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना।

धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गुड फ्राइडे के अवसर पर धनबाद जिले की कुल 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मार्च 2026 की सम्मान राशि 2500 रूपए का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 88 करोड़ 08 लाख 15000 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को जनवरी व फरवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान होली पर्व के अवसर पर किया गया है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 45531
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7457
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 21661
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1151
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7053
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 35071
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 16874
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5256
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 50794
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 866
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 44989
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20082
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24147
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9854
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 17947
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26911
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16682

कुल लाभुकों की संख्या 3,52,326

कुल राशि 88 करोड़ 08 लाख 15000 रूपये

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...