Home झारखण्ड धनबाद जिले के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित किया गया एकदिवसीय रोजगार मेला।
झारखण्डराज्य

धनबाद जिले के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित किया गया एकदिवसीय रोजगार मेला।

Share
Share

धनबाद । शनिवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 19 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें  SIS LIMITED,  RELIABLE INDUSTRIES, AMAZING TECHEVENTS PVT. LTD., DHANBAD, FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY (AAM FOUNDATION), L&T CONSTRUCTION SKILL TRAINING INSTITUTE, K.K ENTERPRISES, VINAYAK OUTSOURCING WORKS PRIVATE LIMITED. एवं PREJHA FOUNDATION, RANCHI तथा अन्य कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिला |

बताते चले कि इस रोजगार मेले में 26 अभ्यार्थियों को शॉटलिस्ट एवं कुल 241 अभ्यर्थियों को चयनित कर सुनहरा अवसर प्रदान किया गया। जिससे वे अपने कैरियर को एक नई दिशा प्रदान कर सकें। रोजगार तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय एक नई दिशा दिखा रही है, जिसमें अलग-अलग योग्यताधारी रोजगार मेला के जरिए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक (नियोजन) पदमा कुमारी के द्वारा बताया गया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैम्प का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं ,रोजगार के अवसर से जुड़ने हेतु स्थानीय उम्मीदवार रोजगार पोर्टल https://jharniyojan.jharkhand.gov.in में अपना निबंधन स्वयं अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद में उपस्थित होकर कर सकते है।

मौके पर पदमा कुमारी सहायक निदेशक (नियोजन),विनोद कुमार नियोजन पदाधिकारी कुमारधुबी, कंचनमाला किस्कु प्रधान लिपिक, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार उच्च वर्गीय लिपिक,प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव, राज शेखर एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...