Home झारखण्ड विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन।
झारखण्डराज्य

विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन।

Share
Organization of district level felicitation-cum-concluding ceremony on World Water Day.
Share

जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा, विश्व जल दिवस पर मुखिया व जलसहियाओं को किया गया सम्मानित।

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, विश्व जल दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण।

धनबाद । विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला समाहरणालय सभागार धनबाद में उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, मुखिया एवं जलसहिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2, धनबाद मुकेश कुमार मंडल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित मुखियाओं एवं जलसहियाओं के साथ साझा की।

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों एवं योजनाओं के रख-रखाव से संबंधित अनुभव साझा किए। वहीं, जिले के विभिन्न ग्रामों से आई जलसहियाओं ने योजनाओं के स्व-रखरखाव तथा जलकर वसूली में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला।

जिला समन्वयक (आईईसी) ने जल संरक्षण पर बल देते हुए वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जल स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं, प्लंबर एवं जलसहियाओं को उप विकास आयुक्त द्वारा शॉल, मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी मुखियाओं एवं जलसहियाओं से अपील की कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं एवं नलकूपों को सुचारू रूप से संचालित रखें, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक शपथ भी ली।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में जल समिति द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को बैठक आयोजित की जाए तथा 15 तारीख को प्रखंड स्तर पर बैठक सुनिश्चित की जाए, जिसमें संबंधित कनीय अभियंता (JE) की उपस्थिति अनिवार्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि जलकर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को तीन बार नोटिस देने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके पाइपलाइन कनेक्शन काटे जाएं।

कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, मुखिया, जलसहिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...