Home झारखण्ड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की ही नहीं,बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी.
झारखण्डराज्य

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की ही नहीं,बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी.

Share
Share

लोयाबाद थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न।

धनबाद । लोयाबाद जिला प्रशासन के आदेशानुसार सरस्वती पूजा का विसर्जन 25 जनवरी को किया जाएगा।वहीं,पुलिस ने हाईकोर्ट के नियमों का पालन करते हुए डीजे नहीं बजाने का अनुरोध किया है।उक्त बातें बुधवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने प्रमुखता से रखीं।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की ही नहीं,बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है।सभी पूजा समितियां और नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें,ताकि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 जनवरी को सरस्वती पूजा होना निश्चित है।बैठक की शुरुआत दिवंगत शांति समिति सदस्य सोहन महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।बैठक का संचालन सुनील पांडेय ने किया।बैठक में जयप्रकाश पांडेय,पूजा समिति सचिव विजेन्द्र पासवान,मुस्लिम कमिटी अध्यक्ष इम्तियाज अहमद,नंद दुलाल सेनगुप्ता,मनोज मुखिया,विपेन्द्र पांडेय,रंजीत निषाद,राजेन्द्र पासवान,एसएस प्रसाद,अनवर मुखिया,जहांगीर अंसारी,आजाद अंसारी सहित एसआई रोहित कुमार महतो,एएसआई मिन्हाज खान, अवधेश सिंह,बिनोद पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...