Home झारखण्ड समाहरणालय में लोगों को मिलेगी आधुनिक लिफ्ट सुविधा।
झारखण्डराज्य

समाहरणालय में लोगों को मिलेगी आधुनिक लिफ्ट सुविधा।

Share
People will get modern lift facility in the collectorate.
Share

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की शुरुआत।

ब्लॉक-A में 02 एवं ब्लॉक-B में 03 आधुनिक लिफ्ट।

नई तकनीक से लैस लिफ्ट, बिजली बाधित होने पर भी ‘सेल्फ रेस्क्यू’ प्रणाली से निकटतम फ्लोर तक पहुंच सकेंगे लोग।

समाहरणालय में तीन और लिफ्ट का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूरा।

Ranchi : समाहरणालय रांची में अब लोगों को आधुनिक लिफ्ट सुविधा मिलेगी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने नवनिर्मित लिफ्ट की शुरुआत की। उन्होंने ब्लॉक-A में स्थापित 02 तथा ब्लॉक-B में स्थापित 03 (कुल 05) लिफ्ट की शुरुआत कर आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों व कर्मियों के उपयोग के लिए समर्पित किया।

इसके अलावा अब समाहरणालय में नया सभागार भी तैयार है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद समाहरणालय सभागार का भी निरीक्षण किया गया। सभागार के नवीनीकरण से अब यहां आयोजित होने वाली बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों के संचालन में और अधिक सुविधा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

लिफ्ट की शुरुआत के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में आधुनिक लिफ्ट सुविधा शुरू होने से लोगों को विभिन्न तलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा दूर-दराज से आने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

समाहरणालय में स्थापित ये सभी लिफ्ट आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें सेल्फ रेस्क्यू (Self Rescue) तकनीक की व्यवस्था की गई है। यदि किसी कारणवश अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो यह प्रणाली स्वतः सक्रिय होकर लिफ्ट को निकटतम फ्लोर तक ले जाएगी, जिससे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकेंगे।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लिफ्टों के नियमित रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

आपको बताएं कि समाहरणालय परिसर में तीन और लिफ्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय में आने वाले लोगों को और भी बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...