Home झारखण्ड धनतेरस-दीपावली पर पुलिस सतर्क,भीड़ के मद्देनज़र बाजारों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
झारखण्डराज्य

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस सतर्क,भीड़ के मद्देनज़र बाजारों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Share
Share

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस बल ने किया पैदल गश्त

धनबाद । धनतेरस और दीपावली के मद्देनज़र धनबाद के बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश के बाद सभी थानों की पुलिस टीमों ने बाजार, मॉल, ज्वेलरी शॉप, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने से असामाजिक तत्वों की सक्रियता की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। सभी प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

यातायात व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है ताकि किसी तरह का जाम या अव्यवस्था न हो। मुख्य चौराहों और भीड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 पर देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक निश्चिंत होकर दीपावली की खुशियाँ मना सकें और पूरे शहर में अमन-चैन का माहौल बना रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles