Home झारखण्ड यातायात व्यवस्था सुधार और सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की सख्ती
झारखण्डराज्य

यातायात व्यवस्था सुधार और सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की सख्ती

Share
Share

धनबाद में चला विशेष वाहन जांच अभियान

धनबाद : धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिले में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविन्द सिंह ने किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और सड़क हादसों में कमी लाना था।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने सिटी सेंटर, श्रमिक चौक, जेपी चौक, बैंक मोड़ और पुराना बाजार पानी टंकी के पास वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान लापरवाह ऑटो और टोटो चालकों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया।

लापरवाह दोपहिया वाहन चालकों पर सख्ती

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले सवारियों के हेलमेट की भी जांच की। कई लोग बिना हेलमेट के पकड़े गए, जिनका मौके पर चालान काटा गया। ट्रैफिक डीएसपी ने साफ कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चारपहिया वाहनों की भी जांच

चारपहिया वाहनों में लगे काले शीशे मौके पर उतरवाए गए और चालकों से जुर्माना वसूला गया। गाड़ियों के कागजातों की भी जांच की गई। प्रेशर हॉर्न और मॉडीफाइड सिलेंसर वाले वाहनों को पकड़ने के लिए विशेष टीम सक्रिय रही।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

डीएसपी यातायात अरविन्द सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है। आगे भी लगातार अभियान चलेगा। उन्होंने कहा, “लोग यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन कागजात को लेकर लापरवाही न बरतें। सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...